गोपालगंज, दिसम्बर 29 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि बिजली कंपनी गोपालगंज शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में 11 हजार केवीए लाइन के तार को बदल कर कवर वॉयर लगाएगी। पहले चरण में शहर के अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले आठ स्थानों को चिह्नित किया गया है, जहां खुले तार को हटा कर कवर वॉयर लगाने का कार्य शुरू किया है। बाद में पूरे शहर में कवर वॉयर लगाने की योजना है। शहर के थाना रोड, मौनिया चौक, कलेक्ट्रेट रोड, पोस्टऑफिस चौक, अरार मोड़ , कॉलेज रोड व स्टेशन रोड इलाके में 11 हजार केवीए लाइन के खुले तार से बिजली आपूर्ति हो रही है। ऐसी स्थिति में लाइन में फॉल्ट होने या किसी कारणवश हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से हादसे की आशंका है। 1744 किलोमीटर एलटी लाइन के तार बदले गए जिले में सुरक्षित बिजली आपूर्ति को लेकर बिजली कंपनी ने शहरी और ग्रामीण इलाकों की कुल 1744 किलोमीटर लं...