देवघर, जून 22 -- देवघर, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला 2025 में निर्बाध रुप से विद्युत आपूर्ति करने को लेकर विद्युत विभाग द्वारा लगातार मेंटनेंस का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के विभिन्न इलाकों में 22 जून रविवार को 6 घंटे बिजली बाधित रहेगी। इस दौरान 33/11 केवी बैजनाथपुर शक्ति उपकेंद्र , 33/11 केवी डाबरग्राम विद्युत शक्ति उपकेंद्र, 33 केवी बैजनाथपुर लाइन में मेंटनेंस का कार्य किया जाएगा। इस बात की जानकारी देते हुए विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल देवघर के सहायक विद्युत अभियंता सह एसडीओ लव कुमार ने बताया कि मेंटनेंस कार्य के लिए पीएसएस बैजनाथपुर और पीएसएस डाबरग्राम से निकलनेवाली सभी फीडर पूर्वाह्न 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक बंद रहेंगा। इस अवधि में मेंटनेंस का कार्य किया जाएगा। अतः उक्त अवधि के लिए बैजनाथपुर, महेशमारा, बिलासी, शहीद आश्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.