पीलीभीत, अप्रैल 26 -- यूं तो माध्यमिक स्कूलों में बेहतर पठन-पाठन करने के लिए यूपी बोर्ड की ओर से शैक्षिक पंचांग जारी किया जाता है, जिसमें पूरे साल भर की पढ़ाई का लेखा जोखा होता है। पढ़ाई के साथ कराई जाने वाली अन्य गतिविधियों का ब्योरा दर्ज रहता है। अगर शैक्षिक पंचांग का पूरी तरह से पालन करा दिया जाए, तो बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में कुछ हद तक सुधार नजर आएगा। वर्ष 2025 के घोषित रिजल्ट में शहर के विद्यालयों ने निराश किया है। एकाध स्कूल को छोड़कर अधिकांश स्कूलों ने निराश जरूर किया है। हाईस्कूल पासिंग प्रतिशत पर सवाल उठे हैं। जनपद में वर्ष 2025 में हाईस्कूल परीक्षा में पंजीकरण पर एक नजर डालें तो कुल 22760 बच्चे पंजीकृत थे, जिसमें से 21304 शामिल हुए और 17594 बच्चे पास हुए। अगर वर्गवार देखे तो बालक वर्ग में 12760 पंजीकृत बच्चे थे, जिसमें 11781 शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.