पलामू, जनवरी 20 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनीनगर नगर निगम के पूर्व उपमहापौर मंगल सिंह की धर्म पत्नी रिंकू सिंह ने मंगलवार को स्टेशन रोड स्थित रोटरी स्कूल का भ्रमण किया। इस दौरान स्कूल के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने शिक्षकों के साथ शिक्षा के स्तर और शहर के विकास में शिक्षकों की भूमिका पर चर्चा की। स्कूल के वातावरण और शिक्षकों के समर्पण की सराहना करते हुए उन्होंने इस भेंट को यादगार अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों से मिलकर जो आत्मीयता और सम्मान उन्हें जो प्राप्त हुआ, उसे शब्दों में बयां करना कठिन है। एक समाज के निर्माण में शिक्षकों का स्थान सर्वोपरि होता है, और आज उनसे चर्चा कर मुझे शहर के भविष्य के लिए नई ऊर्जा मिली है। उनका लक्ष्य मेदिनीनगर को एक ऐसा शहर बनाना है जहां शिक्षा और संस्कार का संगम हो।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.