देवघर, फरवरी 21 -- देवघर। झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 23 फरवरी 2026 को नगर पालिका आम चुनाव व नगर परिषद का चुनाव जिले में होना है। नगर निकाय का चुनाव लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी के रुप में देखे जा रहे हैं। यह चुनाव शहर के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण है। वहीं समाज के प्रबुद्ध लोगों ने शहर के अन्य लोगों से अपील की है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग समझदारी के साथ करें। ऐसा प्रतिनिधि चुनें जो मुलभूत सुविधाओ के साथ शहर का विकास करने वाला हो। साथ ही ऐसे प्रतिनिधि को वोट दें, जो संवेदनशील, कर्मठ और जनसुलभ हो। जो युवा हो, सरल स्वभाव का हो, सहज उपलब्ध हो व नगर निगम एवं वार्ड का विकास के लिए सदैव तत्पर रहे, इन बातों को ध्यान में रखकर मतदाता वोट करें। ताकि नगर निगम स्वच्छ और सुंदर बने, क्योंकि यह एक अंतरराष्ट्रीय धार्मिक नगरी है। देश...