गढ़वा, फरवरी 18 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिलांतर्गत तीन नगर निकायों गढ़वा नगर परिषद, श्रीबंशीधर नगर और मझिआंव नगर पंचायत में चुनावी सरगर्मी चरम पर है। अगले 23 फरवरी को चुनाव होना है। निकाय चुनाव लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी के रूप में देखे जा रहे हैं। जहां एक तरफ यह चुनाव शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। समाज के प्रबुद्ध लोगों ने मतदाताओं से अपील भी किया है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग समझदारी और जिम्मेदारी के साथ करें। वह शहर के विकास के लिए मतदान करें। शहर के विभिन्न वर्गों प्रोफेसर, व्यापारी और छात्र ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए स्पष्ट किया कि हर वर्ग के लिए इन चुनावों का क्या महत्व है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...