दुमका, फरवरी 22 -- दुमका, प्रतिनिधि। शहरी क्षेत्र के विकास में नगर निकाय चुनाव का अहम रोल है। शहर की सरकार के बेहतर कार्यो के बदौलत ही शहर को पहचान मिलती है। निकाय चुनाव को लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी हैं। नगर निकाय चुनाव को लेकर शनिवार की शाम 5 बजे चुनावी शोर भी थम गया है। 23 फरवरी को मतदान होना है। आज से अब डोर-टू-डोर कैंपैनिग की जा रही है। शहर के विकास को ख्याल में रखते हुए अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों का चयन जरूरी है। समाज के प्रबुद्ध लोगों ने भी अपनी समझदारी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील किया है। वार्ड में वार्ड पार्षद का एक अहम रोल होता है, क्योंकि वे अपने वार्ड के विकास के लिए जिम्मेदार होते हैं। वे अपने वार्ड के निवासियों की समस्याओं को सुनते हैं और उनका समाधान करने के लिए काम करते हैं। वार्ड पार्षद अपने वार्ड में शिक्षा, स्...