छपरा, मई 17 -- छपरा, एक संवाददाता। छपरा नगर निगम की पूर्व मेयर व भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष राखी गुप्ता ने सूबे के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाक़ात कर छपरा के विकास के लिए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि मेयर रहने के दौरान शहर को स्वच्छ, सुंदर व विकसित करने के लिए मास्टर प्लान बनाया गया था। शहर को जल जमाव से मुक्त कराने के लिए बोर्ड की आम बैठक में कई अहम फैसले भी लिए गये थे लेकिन हटने के बाद वो सभी योजनाएं अब तक पूरी नहीं हो सकी हैं। बोर्ड से स्वीकृत सभी रोड व नाले के निर्माण कार्य पर वर्तमान मेयर के द्वारा समीक्षा के नाम पर रोक लगा दी गई है। मैंने रोक को हटाने के लिए आग्रह भी किया है। पत्र में 28 फरवरी 2023 से 1 जुलाई 2023 तक के कार्य नहीं होने वाले की सूची भी उपमुख्यमंत्री को सौंपी। मौके पर कैट के प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.