समस्तीपुर, जनवरी 28 -- समस्तीपुर। तक़रीबन चार साल पहले समस्तीपुर शहर नगर परिषद से नगर निगम में तब्दील हुआ था। कचरा प्रबंधन की योजनाओं पर नगर परिषद के कार्यकाल से कार्य की शुरुआत हुई थी। नगर निगम बनने के बाद इस पर तेजी से काम तो शुरू हुआ था, पर वर्तमान में जिस मकसद से योजनाओं को तेजी से जमीनी रूप देना है, वह हो नहीं रहा है। कचरा प्रबंधन के लिए शहर में विभिन्न वार्डों में कंपोस्ट पिट व बड़ा प्लांट शोपीस बने हुए हैं। करोड़ों रुपए कचरा प्रबंधन पर खर्च कर दिए गए हैं, पर ये मकसद में पूरी तरह कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। कूड़ा एक जगह जमा करने के लिए शहर से बाहर सरकारी जमीन अब तक नहीं मिलने से शहर का कूड़ा शहर में ही डंप किया जा रहा है। जबकि, इसका निस्तारत शहर से बाहर होना चाहिए था। शहर के विभिन्न वार्डों में खाली जगहों से कूड़ा नहीं उठने से ये जगह कूड़ा ...