खगडि़या, अगस्त 29 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि शहरी इलाके के फीडर टाउन वन अंतर्गत स्टेशन रोड में 29 अगस्त की सुबह में तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रखी जाएगी। मेंटेनेंस कार्य के लिए सुबह सात से 10 बजे तक बिजली बंद रहेगी। जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड में बिजली पोल सहित बिजली तार की सुरक्षा के लिए कार्य किया जाएगा। इधर बिजली जेई राजा कुमार ने गुरुवार को बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर स्टेशन रोड में मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। जिसके लिए 29 अगस्त को सुबह सात से 10 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.