सीवान, दिसम्बर 10 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर दुर्गा मंदिर निवासी सन्नी बासफोर हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में हुसैनगंज स्थित एक जिम संचालक का नाम सामने आया है। जिम संचालक हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा निवासी रईस खान बताया गया है। एसडीपीओ-2 अजय कुमार सिंह ने बताया कि 8 दिसंबर को एक पीड़िता द्वारा नगर थाने में आवेदन दिया गया। आवेदन में लिखा था कि एक दिन पहले घर से निकले सन्नी बासफोर घर नहीं लौटा है और इसके बारे कुछ पता भी नहीं चल रहा है। नगर थाने की पुलिस ने सन्नी बासफोर की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया, तभी पता चला कि हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेया स्थित दाहा नदी के किनारे एक लावारिस हालात स्कूटी पड़ी है। बाद में, स्थानीय पुलिस के साथ परिजन ने भी पहुंचकर स्कूटी सन्नी बांसफो...