गोपालगंज, जनवरी 10 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर स्थित मिंज स्टेडियम और वीएम खेल मैदान का जीर्णोंद्धार होगा। इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर पहल शुरू कर दी गयी है। यह बातें कलेक्ट्रेट में शनिवार को आयोजित मासिक प्रेस वार्ता में डीएम पवन कुमार सिन्हा ने कहीं। उन्होंने जिले में संचालित विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी दी। डीएम ने बताया कि जिले के जनप्रतिनिधियों की पहल और खेल प्रेमियों के अनुरोध पर खेल विभाग ने मिंज स्टेडियम और वीएम खेल मैदान के जीर्णोंद्धार को लेकर प्रस्ताव मांगा है। इस संबंध में जिला खेल विभाग द्वारा जरूरी कार्य किया जा रहा है। दोनों खेल मैदानों पर अतिक्रमण की सूचना मिली है। इस संबंध में भी कार्रवाई की जा रही है। डीपीआरओ अनिल कुमार ने बताया कि गोपालगंज व कटेया-विजयीपुर बाइपास सड़क निर्माण के ल...