अररिया, जनवरी 26 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। गणतंत्र दिवस से एक रोज पूर्व रविवार को शहर के सभी महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सुभाष चौक से शुरू हुई माल्यार्पण कार्यक्रम सबसे पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस उसके बाद पोस्ट ऑफिस चौक स्थित चंद्रशेखर आजाद, उसके बाद कोठीहाट स्थित लाल बहादुर शास्त्री, उसके बाद गोढियारेचौक स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर, उसके बाद धर्मशाला चौक स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद और उसके बाद फैंसी मार्केट स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह के बाद स्टेशन चौक के पास स्थित रामदेनी तिवारी द्विजदेनी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य पार्षद वीणा देवी तथा संचालन संजय कुमार द्वारा की गई। इस मौके पर उप मुख्य पार्षद नूतन भारती, एसडीएम रंजीत कुमार रमन, एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा,अवर निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश...