फरीदाबाद, फरवरी 15 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। महाशिवरात्रि पर शहर के मंदिर और शिवालय बम-बल भोले, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का व्रत रखा। मंदिरों भगवान शिव का अभिषेक किया। शिवलिंग रुद्राभिषेक करने के लिए शहर के मंदिरों में सुबह 4 बजे से लेकर शाम तक लंबी लाइनें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर सुख शांति और विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान एनआईटी स्थित हनुमान मंदिर से दोपहर को शिव बारात निकाली गई। देर रात तक मंदिरों में भोले बाबा का भजन-कीर्तन चलता रहा। एनआईटी स्थित महारानी वैष्णों देवी मंदिर, काली मंदिर, एनआईटी पांच स्थित बांके बिहारी, सैनिक कालोनी स्थित शिव मंदिर में महा शिवरात्रि पर सुबह 4 :00 बजे से ही शिवलिंग का जलाभिषेक शुरू हो गया था। भक्तों ने शिवलिंग का दूध, दही, पंचामृत से जलाभिषेक कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.