उन्नाव, नवम्बर 24 -- उन्नाव। शहर में जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। आए दिन जाम में लोग घंटों फंसे रहते हैं। शहर में इस समय नाला निर्माण काम चल रहा है। इससे आए दिन जाम बना रहता है। सोमवार को बड़ा चौराहा से छोटा चौराहा तक तीन घंटा जाम लगा रहा। इसमें अधिकारी अन्य लोग भी फंसे रहें। शहर में बडे चौराहा पर आधी सड़क ऑटो, ई रिक्शा, घेरकर खड़े हो रहे हैं। इसस जाम से निजात नहीं मिल रहा है। सुबह दस बजे बड़ा चौराहा से लेकर छोटा चौराहा तक जाम लग गया। करीब तीन घंटे जाम लगा रहा। यहीहालात शाम तीन बजे से पाँच बजे तक बने रहे। कोतवाली प्रभारी ने खुद कमान संभाली, तब जाकर यातायात व्यवस्था सुधर पाई। हालांकि, ई- रिक्शा चालकों की मनमानी से आईबीपी चौराहा पर जाम लगता रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.