बदायूं, जनवरी 4 -- बदायूं, संवाददाता। शहर के बीचोंबीच, आर्य समाज चौकी वाली गली देह व्यापार को लेकर स्थानीय नागरिकों में आक्रोश जताया। युवा मंच संगठन ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर क्षेत्र में चल रहे अनैतिक कार्यों पर तत्काल रोक लगाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। युवा मंच संगठन के पदाधिकारी दिलीप जोशी ने बताया कि जहां ये धंधा संचालित हो रहा है, वहां पास में ही कन्या इंटर कॉलेज है। छात्राओं और स्थानीय महिलाओं का वहां से गुजरना दूभर हो गया है। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा गैंग बनाकर जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है। ये गैंग न केवल अनैतिक कार्यों में लिप्त है, बल्कि राहगीरों के साथ लूटपाट मोबाइल, पर्स की छिनैती जैसी वारदातों को भी अंजाम देता है। लोगों का कहना है कि इस गैंग के पास अवैध रूप से अर्जित अकूत संपत्ति और लग्जरी गाड़ियां हैं। संग...