रामगढ़, मार्च 27 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। शहर के बिजुलिया में बुधवार को एक नए और आधुनिक जीएस फैमिली सैलून का उद्घाटन हुआ। यहां पर पुरुष - महिला और बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की सैलून संबंधी सेवाएं उपलब्ध होगी। जीएस सैलून परिसर में विधिवत पूजा अर्चना की गई। यजमान शोभा शाह व उनकी पत्नी मंजू देवी ने फीता काट व नारियल फोड़ कर सैलून का उद्घाटन किया। संचालक राकेश कुमार ने बताया कि यह सैलून शहरवासियों को उच्चस्तरीय सेवा प्रदान करने के लिए खोला गया है। यहां पर ग्राहकों को सुरक्षा के साथ-साथ बेहतर सेवा की गारंटी भी मिलेगी। सैलून में महिलाओं के लिए अत्याधुनिक सिस्टम से लैस महिला कारीगर उपलब्ध होंगी। मौके पर काजल कुमारी, फुलमनी कुमारी, उजाला वर्मा, पूजा कुमारी, राजेंद्र राम, नीतू देवी, अक्षय कुमार, पीयूष यादव, प्रिंस यादव, मुकेश सोनी, अभिषेक सोनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.