मुंगेर, फरवरी 6 -- सहरसा, नगर संवाददाता।शहर के न्यू कॉलोनी स्थित चिल्ड्रेन पार्क का एक करोड़ 35 लाख 9 हजार राशि से निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य काफी तेजी से किया जा रहा है। उम्मीद है कि अप्रैल से यह पार्क बच्चों के लिए खोल दी जाएगी। नगर निगम से हस्तांतरित होने के बाद चिल्ड्रेन पार्क को संवारने का काम पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा किया जा रहा है।इस पार्क पर वित्तीय वर्ष 2024-25 में 62.33 लाख रुपये और वित्तीय वर्ष 2025-26 में भी करीब 72 लाख रुपये खर्च होगें।पार्क में बच्चों के मनोरंजन और सैर सपाटे की व्यवस्था की गई है।चिल्ड्रेन पार्क चालू होने के बाद यह शहर का इकलौता पार्क होगा जो सिर्फ बच्चों के मनोरंजन और सैर सपाटे के लिए रहेगा।पार्क में झूला,बैठने के लिए बेंच, शौचालय, पानी सहित अन्य सुविधाएं रहेगी।शहर में पहले से संजय गांध...