चाईबासा, फरवरी 23 -- चाईबासा, संवाददाता। स्लम सोकर अंतर्गत होमलेस फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए घोषित भारतीय टीम में चाईबासा के उदीयमान खिलाड़ी चयनित हुए हैं। इनमें पुरुष टीम में तांतनगर के कांडेहातु निवासी रमेश कारवा, हिंदुडीह निवासी ललित प्रिय बेंकुरा और सदर प्रखंड के बरकुंडिया निवासी सूरज बिरुली शामिल हैं। वहीं, महिला टीम में तांतनगर के खेड़ियाटांगर निवासी बनफूल तुबिद,टियापोसी निवासी पुनामी बागे और खूंटपानी के पुरनिया निवासी मोनिका पूर्ति चयनित हुई हैं। इन खिलाड़ियों का चयन गोवा में आयोजित नेशनल इंक्लूजन फुटबॉल कप चैंपियनशिप में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। झारखंड टीम के को-ओर्डिनेटर चांबरा सुंडी ने बताया कि ये खिलाड़ी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्तरी अमेरिका के मैक्सिको में खेली जाने...