मधुबनी, फरवरी 2 -- घोघरडीहा,निज संवाददाता। शहर के फुटपाथ को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया जायेगा। इसके लिए नगरपंचायत प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। फुटपाथ का दोबारा अतिक्रमण ना होने पाएं, इसके लिए प्रशासन लगातार अभियान जारी रखेगा। इस बात की जानकारी देते हुए ईओ सन्दीप कुमार ने बताया कि फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण यातायात की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। पैदल चलने वालों का तो हाल बेहाल हैं। ऐसे में प्रशासन अब अतिक्रमणकारियों पर नकेल कसेगा। यह अभियान इस सप्ताह कभी भी शुरू हो जाएगा। अतिक्रमण शहर के टावर चौक से लेकर पेट्रोल पंप तक फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया जायेगा। दुकादारों द्वारा फुटपाथ पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया गया है। जिसका खामियाजा आये दिन लोगों को उठाना पड़ता है। अतिक्रमणकारियों से मौके पर दंड वसूलने के लिए निगम के टैक्स कलेक्टर भी मौज...