धनबाद, दिसम्बर 16 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता शहर के प्रमुख मार्केट कॉम्पलेक्स, मॉल व चौक-चौराहों पर 360 सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया चल रही है। इन कैमरों के फुटेज की निगरानी धनबाद पुलिस कंट्रोल रूम से होगी। मॉल व अन्य संगठनों से कैमरे लगाए जा रहे हैं। सोमवार की दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण करने पहुंचे एसएसपी प्रभात कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में उक्त बातें कहीं। एसएसपी ने कंट्रोल रूम परिसर में चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों को कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया। एसएसपी ने बताया कि डीएसपी सीसीआर के बैठने के लिए कंट्रोल रूम में अगल से चैंबर बनाया जा रहा है। रिकॉर्ड रूम व अन्य कमरे भी बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम को आधुनिक, सुव्यवस्थित और अधिक सुविधाजनक बनाया जा र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.