छपरा, फरवरी 18 -- शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र हथुआ मार्केट में बुधवार की देर रात लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख छपरा शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र हथुआ मार्केट में बुधवार देर रात लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। रात लगभग 12 बजे उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और लाखों रुपये की संपत्ति पल भर में राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की शुरुआत मार्केट की एक कपड़े की दुकान से हुई। दुकान में मौजूद ज्वलनशील सामग्री ने आग को और तेज कर दिया, जिसके कारण लपटें तेजी से पास की अन्य दुकानों-कॉस्मेटिक, इलेक्ट्रॉनिक्स और जनरल स्टोर-तक फैल गईं। कुछ ही मिनटों में पूरे बाजार पर धुआं छा गया और लोग घरों से बाहर निकल कर इकट्ठा होने लगे। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.