हरिद्वार, जनवरी 3 -- मध्य हरिद्वार के पॉश इलाकों में शनिवार को पानी की आपूर्ति करीब सात घंटे तक बाधित रही, जिससे लगभग 30 हजार की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी। दुकानदारों और स्थानीय लोगों को पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी। उत्तराखंड जल संस्थान की ओर से मॉडल कॉलोनी और विवेक विहार में पुरानी एवं क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को बदलने का काम किया गया। इस दौरान नई पाइपलाइन बिछाकर पुरानी लाइन से इंटर कनेक्ट किया गया, जिसके लिए वेल्डिंग भी की गई। मरम्मत के चलते सुबह 10 बजे आसपास के पांच पंपिंग स्टेशन बंद कर दिए गए, जिनको शाम पांच बजे के बाद चालू किया गया। इधर, जल संस्थान के एसडीओ संजय सैनी ने बताया कि मरम्मत के कारण सप्लाई बंद की गई थी और इसकी सूचना पहले ही लोगों को दे दी गई थी। यहां पड़ा असर पानी आपूर्ति बाधित होने से टिबड़ी, शिवलोक कॉलोनी, रानीपुर ...