गोपालगंज, फरवरी 12 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। शहर के पुरानी चौक नोनिया टोली मोहल्ले में आपसी विवाद को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने घर पर पथराव कर दिया। पथराव के दौरान सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर करने के साथ ही पीड़ित के बयान पर 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के सम्बन्ध में शहर के पुरानी चौक नोनिया टोली निवासी कामेश्वर प्रसाद व उनके पड़ोस के लोगों के बीच पूर्व से आपसी विवाद चल रहा है। इस दौरान बुधवार को पड़ोस के लोग गाली-गलौज देते हुए कामेश्वर प्रसाद के घर के पास पहुंच गए। साथ ही गाली-गलौज का विरोध करने पर पड़ोस के लोगों ने उनके घर पर पथराव कर दिया। पथराव के दौरान घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया। वहीं पथराव करते युवकों की तस्वीर सामने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.