रांची, जून 20 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में मानसून के दस्तक देने के बाद चार दिन तक लगातार हुई बारिश का क्रम शुक्रवार को थमा। बारिश के थमने के बाद शहर का दूसरा रूप सामने आया। निचले इलाके के गली-कूचों में कमोवेश गुरुवार वाली स्थिति बनी रही। बड़े नाले के निकास पर कचरा जमा होने से गंदा पानी ओवरफ्लो कर सड़कों पर बह रहा है। हालात में बदलाव सिर्फ यही दिखा कि पहले गलियों में घुटने भर पानी था और शुक्रवार को घुटने से कुछ नीचे तक पानी बह रहा था। शहर के पंडरा पंचशीलनगर, शांतिनगर, प्रगति विहार, कांटाटोली की चुनाव टोली, बहुबाजार, दीपाटोली, बांधगाड़ी, जयप्रकाश नगर, न्यू मधुकम में नए बसे मुहल्ले व कॉलोनी में अभी भी पहुंच पथ पर पानी जमा है। बारिश के बाद भी कई गली-मुहल्ले जलमग्न हैं। मजबूरी में लोग उसी स्थिति में घर तक आना-जाना कर रहे हैं। कांटाटोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.