मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए शहर के दो व्यस्त चौराहों पर फुट ओवरब्रिज (एफओबी) का निर्माण होगा। ऐसे ही शहर से सटे दो व्यस्त इलाके में भी फुट ओवरब्रिज बनेगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने जिला परिवहन कार्यालय और यातायात पुलिस को शहर और शहर से सटे दो-दो चौराहों का प्रस्ताव मांगा है। ऐसी जगह का चयन करना है जहां फुट ओवरब्रिज बनने से सड़क पैदल पार करने के दौरान होने वाली दुर्घटना को कम किया जा सके। इसे लेकर यातायात पुलिस और जिला परिवहन कार्यालय शहर और शहर से सटे दो-दो चौराहों का सर्वे करेगा। इसमें चौराहे से गुजरने वाली गाड़ियां, पैदल राहगीर के फुटफॉल का आकलन किया जाएगा। अधिक व्यस्त चौराहे का चयन उसकी संवेदनशीलता और फुटफॉल के आधार पर होगा। इसे लेकर यातायात पुलिस ने सर्वे शुरू कर दिया है। हादसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.