मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर और काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र से दो वारंटियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने शनिवार को जेल भेजा गया। भगवानपुर इलाके में छापेमारी कर आरोपित राम इकबाल को गिरफ्तार किया है। वह एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। कोर्ट से उसके खिलाफ वारंट जारी था। शुक्रवार की रात को उसे पकड़ा गया। शनिवार को उसे कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। वहीं दूसरी ओर काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने सादपुरा इलाके में शुक्रवार की रात छापेमारी कर आरोपित मो. तुफैल कुरैशी को गिरफ्तार किया है। वह दहेज प्रताड़ना के मामले में फरार चल रहा था। कोर्ट से उसके खिलाफ कुर्की का आदेश जारी था। इसी बीच उसे पकड़ा गया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने शनिवार को उसे भी संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया।...