फिरोजाबाद, मार्च 8 -- सुहागनगरी को बंदरों के आतंक से मुक्त करने के लिए एक बार फिर से अभियान शुरू किया है। महापौर कामिनी राठौर एवं नगर आयुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को मथुरा की टीम ने पहले दिन जाल से 145 बंदरों को पकड़ लिया। सभी बंदरों को दूर जंगलों में छोड़ दिया। पहले दिन वार्ड संख्या 13 के दो मोहल्लों में अभियान चलाया गया। बंदरों के आतंक को लेकर लगातार शिकायत मिल रही थी इसी को देखते हुए यह अभियान शुरू किया। नगर आयुक्त ने इसके लिए मथुरा के जावेद एंड कंपनी से संपर्क किया तथा बंदरों को पकड़ने के निर्देश दिए। वार्ड संख्या 13 की पार्षद रामादेवी की शिकायत के आधार पर मथुरा की टीम ने सबसे पहले सरस्वती नगर स्थित फिरोजाबाद क्लब लिमिटेड में बंदर पकड़ने का कार्य शुरू किया। इसके पश्चात टीम ने विभवनगर में जाल बिछाते हुए अपने कार्य को अंजाम दिया तब तथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.