धनबाद, दिसम्बर 29 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता नए साल पर शहर के लोगों को दो नए पार्क की सौगात मिलेगी। नगर निगम ने चनचनी कॉलोनी और आजाद नगर में एक-एक पार्क बनाने के लिए टेंडर निकाला है। वहीं शहर के दो तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए भी नगर निगम ने टेंडर निकाला है। शहर के रानीबांध के सौंदर्यीकरण के लिए नगर निगम ने चार करोड़ 16 लाख रुपए का टेंडर निकाला है। दूसरी बार इसका टेंडर निकाला गया है। पहली बार में कोई संवेदक नहीं आया था। वहीं शहर के पतराकुल्ही लाला बस्ती में मौजूद तालाब का सौंदर्यीकरण करने का निर्णय लिया गया है। इसमें 2 करोड़ 99 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। चनचनी कॉलोनी में पार्क निर्माण में एक करोड़ 71 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। यह पार्क शहर के बीचोंबीच होगा। वहीं आजाद नगर में सिल्वर डव स्कूल के सामने 66 लाख रुपए में नया पार्क बनाया जाएगा। न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.