मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर के दो डाकघरों के आधार केंद्रों में आवेदन निष्पादन की क्षमता में बढ़ोतरी की गई है। इससे आधार केंद्रों की कमी के कारण होने वाली परेशानी से जूझ रहे आवेदकों को राहत मिली है। उत्तरी डाक परिमंडल के पीएमजी पवन कुमार सिंह के निर्देश पर प्रधान और रमना डाकघरों के आधार केंद्रों की क्षमता बढ़ाई गई है। अब इन केंद्रों पर प्रतिदिन पहले से दोगुने से अधिक आवेदनों का निपटारा हो रहा है। इसके लिए वहां दिए जाने वाले कूपनों की संख्या में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। प्रधान डाकघर में 30 की जगह अब प्रतिदिन 75 आवेदनों का निष्पादन हो रहा है। वहीं, रमना डाकघर से भी प्रतिदनि 60 आवेदकों के आधार कार्ड से जड़े मामलों का समाधान हो रहा है। प्रवर डाक अधीक्षक नरसिंह महतो ने बताया कि पीएमजी पवन कुमार सिंह को आधार केंद्रों प...