हाथरस, दिसम्बर 30 -- हाथरस। सर्दी बढ़ने के साथ बिजली की लाइनेां में फॉल्ट होना आम बात हो गई है। कभी दिन में तो कभी रात में बिजली आपूर्ति गुल हो रही है। इसका खामियांजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। सोमवार की सुबह नवीपुर गिजरौली सबस्टेशन की 33 केवीए की लाइन में फॉल्ट हो गया। इस कारण सुबह पांच बजे से साढ़े दस बजे तक शहर के कई इलाकों के करीब दस हजार घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिना बिजली के लोग जरुरी कामकाज नहीं कर सके। लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। लाइन में फॉल्ट की समया दूर होने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हुई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। शहर, देहात कस्बा में कभी दिन में तो कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। सर्दी के तेवर बढ़ने के साथ हर रोज बिजली भी नखरे दिखा रही है। इस कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.