छपरा, मार्च 13 -- छपरा, हमारे संवाददाता। शहर के टाउन थाना चौक पर एसडीएम लक्ष्मण तिवारी की देखरेख में टाउन इंस्पेक्टर ने सर्च अभियान चलाया। 50 से अधिक बाइक का कागजात में कमी व अन्य वजहों से चालान काटा गया। एसडीएम ने कहा कि सभी प्वाइंटों पर डीएम अमन समीर के निर्देश पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। कई लोगों ने बहाना किया लेकिन उनकी बहाना नहीं चला। लहरिया कट बाइक चलाने वाले को लेकर भी विशेष दस्ता बनाया गया है। शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में कई स्थानों पर भी चेकिंग चलाई गई। टाउन थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर संजीव कुमार, भगवान बाजार थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर सुभाष कुमार सिंह और मुफस्सिल थाना इंस्पेक्टर मनोज कुमार प्रभाकर ने अपने-अपने एरिया में सर्च अभियान चलाया। बॉडी सच के साथ-साथ गाड़ियों की डिक्की का भी जांच की गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.