धनबाद, मार्च 10 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता शहर के लोगों को रविवार को जल संकट का सामना करना पड़ा। मैथन जलापूर्ति योजना की मुख्य पाइप क्षतिग्रस्त होने के कारण आधे से अधिक शहर में पानी नहीं पहुंच सका। इससे तीन लाख से अधिक की आबादी प्रभावित हुई। अधिकारियों के अनुसार नेशनल हाइवे पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान निरसा क्षेत्र में मुख्य पाइप क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस कारण भेलाटांड़ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को शनिवार शाम 4 बजे से रविवार सुबह 4 बजे तक लगातार 12 घंटे पानी की आपूर्ति नहीं हुई। इससे शहर में जल संकट उत्पन्न हो गया। बता दें कि मैथन डैम से रॉ वाटर भेलाटांड़ स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में आता है। यहां से इसे साफ करके शहरी क्षेत्र की 19 जलमीनारों के माध्यम से घर-घर पहुंचाया जाता है। पाइप क्षतिग्रस्त होने के कारण रविवार को केवल आठ जलमीनारों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.