गुड़गांव, दिसम्बर 15 -- गुरुग्राम। ग्रेटर नोएडा में 4 से 10 जनवरी तक आयोजित होने वाली 9वीं एलीट पुरुष राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गुरुग्राम के तीन मुक्केबाज हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के दम पर इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया है। हरियाणा टीम में चयनित मुक्केबाजों में गौरीश पुजानी (60 किग्रा), रुपेश सोनी (80 किग्रा) और ईशान कटारिया (90 किग्रा) शामिल हैं। तीनों ही खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर बेहतरीन मुकाबले जीतकर चयनकर्ताओं का भरोसा हासिल किया। बॉक्सिंग कोच धर्मवीर ने बताया कि गौरीश पुजानी और रुपेश सोनी सेक्टर 38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम स्थित बॉक्सिंग सेंटर में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। वहीं, ईशान कटारिया कोच राजेश जाखड़ के नेतृत्व में अन्य...