साहिबगंज, अप्रैल 5 -- साहिबगंज। शहर के शकुंतला सहाय घाट, बिजली घाट व ओझाटोली घाट के सौंदर्यीकरण व समतलीकरण के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार होगा। डीसी हेमंत सती ने इन तीन घाटों के विकास को प्राथमिकता देते हुए स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। गंगा किनारे स्थित 80 गांवों को ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) घोषित करने की योजना है। इस काम को गति देने के निर्देश दिए गए। उपरोक्त निर्णय नमामि गंगे परियोजना के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक में शुक्रवार को लिया गया। डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक हुई। बैठक में परियोजना की प्रगति का आकलन किया गया और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए। डीसी ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन यानी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर विशेष जोर देते हुए 'आकांक्षा की ओर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.