मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर में संचालित हो रहे तीन उप डाकघरों का पता जल्द बदल जाएगा। इनको नए स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए मुजफ्फरपुर डाक प्रमंडल के प्रवर डाक अधीक्षक नरसिंह महतो ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार, शहर के सिकंदरपुर, इमलीचट्टी और आरडीएस कॉलेज परिसर में संचालित हो रहे उप डाकघरों को अगले महीने नए स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा। प्रवर डाक अधीक्षक ने गुरुवार को बताया कि इन तीनों उप डाकघरों को प्रशासनिक कारणों से रिलोकेट किया जा रहा है। अभी जिन परिसर में इनका संचालन होता है, वहां जगह की कमी है। इस कारण सही तरीके से काम नहीं हो पाता है। इसके अलावा इनके नजदीक दूसरे उप डाकघर भी संचालित किए जा रहे हैं। ऐसे में इनका दायरा कम होता है। इनका दायरा बढ़ाकर अधिक लोगों तक डाकघरों की पहुंच आसान बनाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.