रांची, मार्च 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम के प्रशासक संदीप सिंह ने कहा है कि गर्मी को लेकर ड्राई जोन में रोस्टर से टैंकरों के जरिए आमजन को नि:शुल्क पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इस क्रम में शहरवासियों को जरूरत भर पानी मिलता रहेगा। इसको लेकर निगम की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। निगम प्रशासक ने मंगलवार को जलापूर्ति शाखा के मताहत अधिकारियों और कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि पूर्व की तरह वैसे सभी मुहल्लों को चिन्हित किया जाएगा, जो ड्राई जोन में हैं। ऐसे चिन्हित इलाकों में मोबाइल टैंकर से जरूरत के मुताबिक पानी उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास निगम की ओर से किया जाएगा। प्रशासक ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वार्ड क्षेत्र में लगे चापानल, मिनी एचवाईडीटी एवं एचवाईडीटी से संबंधित किसी भी तरह की शिकायतों का नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.