भभुआ, फरवरी 19 -- रखरखाव के अभाव में जंग खाकर बेकार हो रही नगर परिषद की संपत्ति समय पर मरम्मत होती तो बचता राजस्व, नए निर्माण की न पड़ती जरूरत (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर आमजनों की सुविधा के लिए बीते वर्षों में लगाए गए लोहे के सार्वजनिक शौचालय आज बदहाल हो गये हैं। नगर परिषद द्वारा पूर्व सभापति जैनेंद्र कुमार आर्य के कार्यकाल में आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन शौचालयों का प्रबंध किया गया था। उस समय यह पहल शहर में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी गई थी। लेकिन, समय के साथ इन शौचालयों का रखरखाव नहीं होने के कारण इनकी स्थिति दयनीय हो गई है। नियमित सफाई, रंग-रोगन और मरम्मत के अभाव में लोहे की चादरें जंग खाकर कमजोर हो चुकी हैं। कई स्थानों पर दरवाजे टूट चुके हैं तो कहीं ...