रांची, अगस्त 17 -- रांची। इंपावर झारखंड संस्था के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने रविवार को शहर के तीन वार्डों की समस्याएं सुनी। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के तहत सभी वार्ड की महिलाओं से मुलाक़ात कर उनकी समस्याओं को सुनने के बाद जल्द ही महिला समिति गठन करने की बात कही। कहा कि महिला समिति के अंतर्गत 200 महिलाओं की टीम बनाकर सभी वार्ड में होने वाली समस्याओं को समझकर जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सिलाई व ब्यूटीशियन कोर्स का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...