हाजीपुर, जनवरी 28 -- हाजीपुर। निज संवाददाता शहर के विस्तार के साथ-साथ हर घरों से पहले की तुलना में अधिक कचरा निकल रहा है। नगर के सभी वार्डों और बाजार क्षेत्र से अनुमानत: प्रतिदिन लगभग 60 से 70 टन कचरा निकलता है। नगर परिषद की कचरे वाली गाड़ियों से हर मोहल्लों के घरों से कचरा का संग्रहण किया जाता है। वहीं सफाई कर्मियों के द्वारा व नालों और सड़कों पर की साफ-सफाई एवं सुबह-सुबह झाड़ू लगाने के दौरान कचरों निकलता है। ज्यादतर कचरा सुबह-सुबह सड़कों के किनारे व कुछ खास जगहों पर जमा हो जाता है। जिसे नगर परिषद की गाड़ियां उठा कर ले जाती है। शहर के कचहरी रोड में रात के लगभग 10 बजे के बाद कचरा का अंबार लग जाता है। हालांकि सुबह तक जमा हुए कचरों को नगर परिषद की गाड़ी उठा कर ले जाती है। शहर से दूर गड्ढे में डाल कर उसे भरने का काम किया जा रहा है। साथ ही नग...