खगडि़या, जनवरी 29 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि शहर के कुछ इलाकों में 29 व 30 जनवरी को दिन में छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रखी जाएगी। इधर बिजली विभाग के जेई राजा कुमार ने बताया कि 29 व 30 जनवरी को फीडर वन अंतर्गत नगर थाना के पास बाइपास सड़क से लेकर आगे तक के छह सात ट्रांसफार्मरों से बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक बिजली बंद रहेगी। बताया कि बाइपास सड़क के चौड़ीकरण के कारण बिजली पोल को रि-शिफ्टिंग का काम किया जाएगा। जिससे बिजली बंद रखी जाएगी। ऐसे में उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं हो समय से पहले बिजली से संबंधित कार्य निपटा लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.