छपरा, सितम्बर 28 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। मां दुर्गा के जयकारे के साथ रविवार से ही मां दुर्गा की प्रतिमाओं के पट खुलने शुरू हो गए हैं। शहर के प्रसिद्ध कालीबाड़ी मंदिर में स्थित मां दुर्गा की प्रतिमा के पट खोल दिए गए। यहां देवी के विभिन्न स्वरूपों की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। कालीबाड़ी में देवी बोधन, आमंत्रण, प्राणदान, चक्षु दान के साथ देवी का अनावरण किया गया। पूजा समिति से जुड़े सुभाष चंद्र मित्रा, सोमनाथ सरकार, अमिताभ मित्रा, रोमी सिन्हा, दिलीप कुमार चौधरी, सचिव अवशेष कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष देवाशिश डे, महासचिव कल्लोल कुमार भट्टाचार्य ने बताया कि सोमवार को मां दुर्गा देवी की सप्तमी पर महापूजा होगी। वहीं रविवार की संध्या से देर रात सभी पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं बेदी पर स्थापित हो गयीं। सोमवार को सप्तमी पूजा के दिन अधिकांश ज...