जमशेदपुर, फरवरी 19 -- जमशेदपुर। बहुभाषीय संस्था सहयोग ने एक साहित्यिक मिलन का आयोजन कदमा में किया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न कवि और कवित्रियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। इस आयोजन में विद्या तिवारी, डॉ. आशा गुप्ता, ज्योत्सना अस्थाना, सरिता सिंह, डॉ. संध्या सिन्हा, सुधा गोयल, ममता कर्ण, छाया प्रसाद, भारती कुमार, आलोक मंजरी, वंदना, डॉ. रागिनी भूषण और निशीथ सिन्हा ने अपनी रचनाएं सुनाकर महफिल को सजाया। डॉ. रागिनी भूषण, डॉ. जूही समर्पिता और संगीता सिन्हा ने मिलकर निशीथ सिन्हा की तीसरी पुस्तक "लालटेन" का लोकार्पण किया। यह पुस्तक २१ कविताओं का एक संग्रह है जो आत्म बोध और जीवन के अनुभवों पर आधारित है । यह पुस्तक उन्होंने अपने माता पिता को समर्पित किया है । कवि निशीथ सिन्हा ने बताया कि इस पुस्तक का नाम ' लालटेन ' मां के याद में रखी गई है जो हर रा...