पटना, फरवरी 9 -- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पटना आगमन को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में सोमवार को कई रूट पर वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध या मार्ग परिवर्तन किया था। इससे पीर अलीपथ, गांधी मैदान, नेहरू पथ, कदमकुंआ, जगदेव पथ, डीटीओ कार्यालय से फुलवारीशरीफ स्थित टमटम पड़ाव तक जाम की स्थिति रही। इन सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। सगुना मोड़ से आने वाले वाहनों को जगदेव पथ से ही डीटीओ कार्यालय की ओर मोड़ दिया जा रहा था। राजापुर पुल से गांधी मैदान की ओर आने वाले वाहनों को आयुक्त कार्यालय के सामने से जेपी गंगा पथ की ओर डायवर्ट किया जा रहा था। इससे कई सड़कों पर जाम की स्थिति रही। शाम चार बजे इन सड़कों पर वाहनों का परिचालन सामान्य हुआ। पटना एयरपोर्ट की ओर जाने वाले वाहनों को सुबह 11 बजे से ही रोक दिया जा रहा था। जैसे ही र...