बगहा, दिसम्बर 12 -- बगहा। नगर परिषद के द्वारा शहर के आवारा कुत्तों की नसबंदी कराया जाएगा। साथ ही साथ आवारा कुत्तों को एंटी रेबीज का वैक्सीन भी दिया जाएगा। नगर प्रशासन की ओर इस इस अभियान को हरी झंडी दी गई है। शुक्रवार को स्वच्छता पदाधिकारी अब्दुल बाकी की अध्यक्षता में स्वच्छता साथियों की बैठक हुई। जिसमें शहर में आवारा कुत्तों की संख्या पर लगाम लगाना एवं शहरवासियों को उनसे होने वाली समस्याओं से राहत दिलाना पर चर्चा हुई। स्वच्छता पदाधिकारी ने बताया कि नगर परिषद जल्द ही शहर में आवारा कुत्तों की नसबंदी व एंटी-रेबीज टीकाकरण अभियान शुरू किया जायेगा। यह अभियान एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देशों के तहत चलाया जाएगा। ताकि इसके दौरान पशु हितों का पूरा ध्यान रखा जा सके। इस अभियान के तहत शहर में घूम रहे कुत्तों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित ...