हजारीबाग, मार्च 7 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। शहर के आधे हिस्से में शुक्रवार को छह घंटे तक बिजली कटी रहेगी। सात मार्च को 33 केबी हीराबाग फीडर में पेड़ की डालियों को छांटने का काम किया जाएगा। जिस कारण हीराबाग फीडर 11 केबी डीवीसी मटवारी कुम्हार टोली रिलायंस संचालित बिजली सेवा पूर्वाहन 10 बजे से अपराह्न चार बजे तक बंद रहेगी। इससे मटवारी कुम्हार टोली,अटल चौक, पीटीसी चौक, गांधी मैदान, कृष्णापुरी, डीवीसी चौक, तकीया मजार रोड नवाबगंज, डीसी आफिस, नुरा, इन्द्रपुरी चौक, रोज वर्ड हाउसिंग कालोनी, विकास नगर आदि क्षेत्र मे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी शहरी क्षेत्र के बिजली विभाग के सहायक अभियंता आरपी सिंह ने दी। उन्होंने उस क्षेत्र के उपभोक्ताओं से उक्त अवधि से पहले बिजली से संबंधित सभी काम निबटा लेने का अनुरोध किया है। साथ में खेद जताया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.