रांची, जुलाई 20 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम की स्वच्छता शाखा की ओर से सोमवार को आठ वार्ड क्षेत्र में मच्छरजनित बीमारी से बचाव को लेकर फॉगिंग किया जाएगा। सुबह की पाली में छह से दिन के दस बजे तक वार्ड संख्या दो, 11, 20, 22, 34, 39, 45 और 51 क्षेत्र में मशीन से लार्वीसाईडल स्प्रे होगा। वहीं शाम छह से रात नौ बजे तक मशीन से फॉगिंग किया जाएगा। बताया गया कि शहरवासी अपने क्षेत्र में फॉगिंग एवं एंटी लार्वा कीटनाशी के छिड़काव के लिए निगम कंट्रोल रूम में टोल फ्री नंबर 18005701235 पर सूचना दे सकते हैं। निगम की ओर से शहरवासियों से मच्छर से सुरक्षा को लेकर मकान के आसपास जलजमाव की स्थिति नहीं होने देने और नालियों में कचरा नहीं डालने का आह्वान किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.