मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद शुरू की गई है। इसके तहत शहर के आठ प्रमुख इंट्री प्वाइंट पर हाई रेजुलेशन वाले स्मार्ट क्लोज सर्किट सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। सिटी एसपी कोटा किरण कुमार के निर्देश पर इसके लिए शहरी क्षेत्र के सभी थानेदारों ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में सघन सर्वे किया। असके बाद यह सूची तैयार की गई है। इसकी मदद से संदिग्धों और अवांछित तत्वों की शहर में आने-जाने पर निगरानी रखी जा सकेगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार शुरुआती चरण में आठ इंट्री प्वाइंट को फोकस किया गया है। इसमें चांदनी चौक, बैरिया, जीरोमाइल, गोबरसही, कच्ची-पक्की, रामदयालुनगर, भगवानपुर और कन्हौली चौक शामिल है। इसके अलावा शहर के 10 और प्रमुख चौक-चौराहों की सूची तैयार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.