बगहा, जनवरी 4 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय शहर के राम लखन सिंह यादव कॉलेज प्रोफेसर कॉलोनी के निवासी अभिषेक कुमार ने एक बार फिर से जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया है। राज्य स्तरीय शूटिंग में स्वर्ण पदक जीत चुके अभिषेक नेशनल स्तर के शूटर हो गए हैं। 68वें नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में उन्हें नेशनल शूटर का स्टेटस प्रदान किया गया है। दिल्ली में हुए एयर पिस्टल के मुकाबले में उन्होंने 545 अंक हासिल करके नेशनल शूटर का स्टेटस हासिल कर लिया है। अब वह राष्ट्रीय स्तर के किसी भी शूटिंग के मुकाबले में हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि देशभर से 40 प्रतिभागियों में उनका चयन किया गया है। जिसमें राज्य के चार प्रतिभागी शामिल हैं। पूर्वी और पश्चिम चंपारण में वह अकेले ऐसे प्रतिभागी हैं जिन्हें नेशनल शूटर का दर्जा दिया गया है। एयर पिस्टल में नेशनल शूटर का द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.