वाराणसी, दिसम्बर 15 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। शहर की हवा जहरीली हो गई है। पीएम-2.5 (महीन धूल कण) और पीएम-10 (धूल कण) का स्तर बढ़ने से स्वस्थ लोगों को भी सांस लेने में परेशानी होने लगी है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के रिकॉर्ड के अनुसार रविवार शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 248 दर्ज किया गया, जबकि एक्यूआई वेदर वेबसाइट के अनुसार यह 349 तक पहुंच गया। विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा प्रदूषण स्तर फेफड़ों के लिए उतना ही घातक है, जितना 24 घंटे में आठ सिगरेट पीना। शनिवार रात आठ बजे से रविवार दोपहर 12 बजे तक शहर की हवा सबसे खराब स्थिति में रही। इस दौरान पीएम-2.5 और पीएम-10 का स्तर 300 के पार दर्ज किया गया। प्रदूषण का स्तर पिछले दो वर्षों में यह प्रदूषण का सबसे ऊंचा स्तर बताया जा रहा है। इससे पहले 13 नवंबर 2023 क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.